Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब के 15 जिलों में धुंध का अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ हुआ...

पंजाब के 15 जिलों में धुंध का अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, 30 से पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश की चेतावनी, गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में घटा प्रदूषण – Amritsar News


अमृतसर से बाहर खुले में सुबह के समय छाई हल्की धुंध।

पंजाब 15 जिलों में आज धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे जा सकती है। पंजाब में 1 डिग्री और चंडीगढ़ में बीते 24 घंटों में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ ह

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मलेरकोटला और पटियाला में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाला पूरा सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट व अनुमान जारी नहीं किया गया।

वहीं, चंडीगढ़ में भी आने वाले दिन शुष्क रहने वाले हैं और बारिश के भी कोई आसार नहीं है। लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब में 70 फीसदी कम जली पराली

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग के निदेशक द्वारा 26 नवंबर को एक रिपोर्ट दाखिल की गई, जिसमें बताया गया कि पंजाब राज्य द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 25 नवंबर 2023 को पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 36,551 थी, जो 25 नवंबर 2024 तक घटकर 10,479 रह गई। यह 70 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ के वायु प्रदूषण में भी कमी देखने को मिली है। पंजाब में लुधियाना को छोड़ सभी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से कम पाया गया। जबकि लुधियाना में एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में एक्यूआई 212 दर्ज किया गया और अन्य जगह में ये 150 एक्यूआई से कम रहा है।

जाने चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular