Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeपंजाबपंजाब के 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी: घनी धुंध, कोल्ड-वेव...

पंजाब के 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी: घनी धुंध, कोल्ड-वेव का दिखेगा असर; कल से तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ौतरी संभावित – Amritsar News


अमृतसर में सुबह के समय छाई हल्की धुंध।

पंजाब में आज भी कोहरे व शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन इसका असर आज तक ही सीमित रहने वाला है। 29 जनवरी से सुबह के समय पड़ने वाली ठंड से राहत मिलने के आसार हैं और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2

.

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एसएएस नगर, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में घनी धुंध रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार ये अलर्ट आज तक ही रहेगा। 29 जनवरी से तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है और लोगों को कोल्ड-वेव से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए जारी की गई चेतावनियां।

कल रात एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

29 जनवरी रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर हिमाचल के पहाड़ों को प्रभावित करेगा। मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर देखने को मिल सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 30 व 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।

जबकि, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी संभव है।

पंजाब के शहरों में आज मौसम का अनुमान

अमृतसर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है व धूप खिलेगा। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है व धूप खिलेगा। तापमान 3 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है व धूप खिलेगा। तापमान 4 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है व धूप खिलेगा। तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है व धूप खिलेगा। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular