Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब के 18 जिलों में लू का येलो अलर्ट: बठिंडा देश...

पंजाब के 18 जिलों में लू का येलो अलर्ट: बठिंडा देश में सबसे गर्म, 13 साल बाद भीषण गर्मी, बिजली की मांग बढ़ी – Punjab News


पंजाब में आज 18 जिलों में लू का अलर्ट और तापमान भी अधिक रहेगा।

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। बठिंडा देश में सबसे अधिक गर्म रहा है। यहां पर 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश शहरो

.

आज 18 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। रात के समय भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है, जिसके बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 13 साल बाद ऐसी भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, चंडीगढ़ का तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही, राज्य में बिजली की मांग भी बढ़कर 16,249 मेगावाट तक पहुंच गई है।

राज्य में ऐसी रहेगी मौसम की स्थिति

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। वहीं, रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी लू चलने की संभावना है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

  • 13 जून: राज्य के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
  • 14 से 16 जून: अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।

बिजली की डिमांड 16,249 मेगावाट पहुंची

राज्य में हीट वेव और धान की खेती की वजह से बिजली की मांग में काफी वृद्धि हुई है। बिजली की मांग 16,249 मेगावाट तक पहुंच गई है, जिसमें 625 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को यह मांग 15,624 मेगावाट दर्ज की गई थी।

मंगलवार को बिजली की मांग ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2023 में 10 जून को बिजली की अधिकतम मांग 9,790 मेगावाट थी, जबकि 2024 में यह 11,509 मेगावाट रही। पिछले साल जून में सबसे ज्यादा मांग 29 जून को 16,089 मेगावाट दर्ज की गई थी।

पावरकॉम के पास 16,900 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा करने की व्यवस्था है। इसके बाद पावर कट लगने की संभावना हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular