Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबपंजाब के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 50 किमी...

पंजाब के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, 25 जून तक आएगा मानसून, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट – Amritsar News


पंजाब के अधिकतर जिलों में आज बारिश की संभावनाएं। इसी बीच अमृतसर में सुबह चली हवाओं के साथ तापमान में हलकी गिरावट दर्ज।

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी पंजाब में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी के साथ भारी बारिश क

.

वहीं, मानसून की गति अच्छी है, जिससे अनुमान है कि 25 से 30 जून के बीच पंजाब में मानसून दस्तक दे देगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मानसून फिलहाल तय समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। अगर मानसून की गति ऐसी ही रही तो इस महीने के अंत तक पंजाब में मानसून पहुंच जाएगा।

देश में मानसून की स्थिति।

पंजाब के 8 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिसने आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

यहां 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के इलाकों में मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी।

अधिकतम तापमान में बदलाव जारी

आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर और गुरदासपुर में सबसे अधिक तापमान 37.5°C रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट देखी गई।

अब तक प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर वर्षा नहीं हुई है, हालांकि सलोआना (होशियारपुर) में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पंजाब में मौजूद पश्चिमी विद्वाेभ।

पंजाब में मौजूद पश्चिमी विद्वाेभ।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर – आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

जालंधर- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

लुधियाना- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

पटियाला- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।

मोहाली- आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने काअ अनुमान है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular