Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट जारी: राजधानी सहित 7 जिलों की...

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट जारी: राजधानी सहित 7 जिलों की बिगड़ी आबोहवा; सरकार एक्शन में, 23 को SC में देना है जवाब – Amritsar News


पंजाब के अमृतसर में जल रहे खेत।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पंजाब के औसतन तापमान में बीते 24 घंटों में 0.7 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी ये बदलाव जारी रहेगा। लेकिन इस मौसम बदलाव के साथ ही चंडीगढ़ स

.

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले 7 दिनों तक बारिश के आसार ना के बराबर हैं। इन दिनों मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब में सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में सोमवार शाम तापमान 32.8 डिग्री रहा। इसके साथ ही सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

नासा द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज में पराली जलाने की घटनाओं को दर्शाती तस्वीर।

अधिकतर शहरों में फूलने लगी सांसें

ठंड के बढ़ने के साथ ही चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) से अधिक है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब के अधिकतर शहरों को येलो कैटेगरी में रखा है। यानी कि, फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में एक्यूआई 163 पहुंच गया। बठिंडा में एक्यूआई 109, जालंधर में 145, खन्ना में 143, लुधियाना में 155, मंडी गोबिंदगढ़ में 143 और पटियाला में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।

पराली जलाने के मामलों में पंजाब-हरियाणा को देना होगा जवाब

धान की कटाई के साथ ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर सख्त हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के मामले में पंजाब व हरियाणा के चीफ सेक्रेट्रियों को समन किया है। उन्हें 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। आरोप लगाए गए हैं कि दोनों ही राज्यों की सरकारों ने कोर्ट आदेशों की पालना ना करते हुए जरूरी कदम नहीं उठाए।

जवाब से पहले एक्शन में पंजाब सरकार

सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए पंजाब सरकार एक्शन में आ चुकी है। डीजीपी गौरव यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने से पहले जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से अब तक 874 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 10.55 लाख का जुर्माना लगाया गया है। 394 किसानों के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है।

कल, बुधवार कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार इसी आंकड़े को सुप्रीम कोर्ट में भी पेश करेगी।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- सोमवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- बीती शाम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- सोमवार अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- सोमवार तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- बीते दिन अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- बीती शाम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular