Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से बदलेगा मौसम: दो दिन बन रही...

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से बदलेगा मौसम: दो दिन बन रही है बारिश की संभावना, तापमान 1.7 डिग्री गिरा, आंधी से कई जगह नुकसान – Punjab News


पंजाब में आज रात से मौमस बदलेगा। मोहाली में सुबह के समय का मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) रात से फिर मौसम बदलेगा। साथ ही आने वाले दो दिन कुछ जिलों मे बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी तरफ शनिवार रात एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन की वजह से कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम ठंडा ह

.

आंधी से पावरकॉम को सबसे ज्यादा नुकसान

राज्य में शनिवार आधी रात मौसम बदलने से राज्य के कई जिलों में जिलों में तेज आंधी चली थी। इस वजह से कई बिजली के खंभे तक गिर गए थे। बिजली तक प्रभावित हो गई थी। आंधी से 130 के करीब ट्रांसफार्मर, 580 से ज्यादा 11केवी बिजली के खंभे और ताराें के टूटने से करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में हुआ है। इन इलाकों में 296 पोल, 27 ट्रांसफार्मर टूट गए। खेतों में चावल की फसल बिछ गई है।

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में 0.7 डिग्री तापमान कम हुआ है। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 22.0 से 36.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 5.9 की गिरावट दर्ज की गई। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – रविवार शाम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज आकाश साफ रहेगा । तापमान 21 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – रविवार तापमान बीते दिन 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 23 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज गया। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 20 डिग्री से 35 डिग्री के बीच में रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular