Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब-चंडीगढ़ में आज हीट वेव का येलो अलर्ट: तापमान 39 °C...

पंजाब-चंडीगढ़ में आज हीट वेव का येलो अलर्ट: तापमान 39 °C से पार, बठिंडा सबसे गर्म, 10 से बारिश की संभावना – Punjab News


पंजाब में पारा 39 डिग्री के पार, आज से हीट वेव का येलो अलर्ट भी किया गया जारी।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी सात अप्रैल से हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 °C की बढ़ोतरी हुई

.

100% कम बारिश दर्ज की गई

मौसम विभाग के मुताबिक 4 से लेकर 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अभी तक अप्रैल में 100% कम बारिश हुई है। वैसे अप्रैल माह में 0.4 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार यह नहीं हुई है। हालांकि तापमान में 3 से 5 °C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 °C, मध्य भाग में 36 से 38 °C, पश्चिमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 °C तापमान रहने के आसार है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 °C से अधिक रहेगा।​​​​​​​​​​​​​​

पंजाब मेंआने वाले दिनों में इस तरह मौसम रहेगा।

पंजाब मेंआने वाले दिनों में इस तरह मौसम रहेगा।

पंजाब के पांच बड़े शहरों का तापमान

अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 16 °C से 34 °C के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 18 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 19 °C से 37 °C के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular