पंजाब और चंडीगढ़ में आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मोहाली में सुबह मौसम ठंडा हो गया है। वही, बारिश वाला मौसम बना हुआ है।
एक सप्ताह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे पंजाब के लोगों को आज लू से राहत मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई ह
.
इसके बावजूद, यह अभी भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद, राज्य में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
पंजाब के सात जिलों में आज बारिश की संभावना।

20 तारीख तक राज्य में इस तरह का मौसम रहेगा।
सात जिलों में बारिश की संभावना
हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर स्थित है। वहीं, पश्चिम विक्षोभ भी एक्टिव है। ऐसे में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं, अमृतसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, भठिंडा, मानसा, तरन तारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर और लुधियाना, जिले में अलग-अलग स्थानों में हीट वेव व राते गर्म रहने की संभावना है।
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

18 तारीख तक इस तरह का रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद राज्य में 03-05 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होगी। 18 तारीख तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और उसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज अलग-अलग स्थानों पर रात में गर्म मौसम की संभावना है। वहीं, इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।