Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबपंजाब में आज हीट-वेव का ओरेंज अलर्ट: तीन दिन राहत के...

पंजाब में आज हीट-वेव का ओरेंज अलर्ट: तीन दिन राहत के आसार नहीं; 9 जिलों का तापमान 40 पार, बठिंडा 44.8°C दर्ज – Amritsar News


आज भी पंजाब में आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ौतरी होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ दिन ही नहीं, गर्मी यहां रात को भी तंग करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। वहीं, 12 जून से राज्य में हालात सामान

.

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.5°C की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.5°C अधिक है। बठिंडा में सबसे अधिकतम तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी 1.2°C की वृद्धि देखी गई है, जो सामान्य से 3°C अधिक है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

पंजाब में अगले दिनों के अलर्ट।

13 जिलों में ओरेंज अलर्ट

आज यानी 9 जून को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, भटिंडा, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मोगा में यलो अलर्ट है।

10 जून को भी अधिकांश जिलों में ओरेंज चेतावनी जारी रहेगी, लेकिन 11 जून से स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। 12 जून तक पूरे राज्य में सामान्य स्थिति वापस आने की संभावना है।

9 जिलों में तापमान 40°C पार

अमृतसर में 44.0°C, लुधियाना में 43.4°C, पटियाला में 42.8°C, पठानकोट में 43.0°C और बठिंडा में 43.4°C रिकॉर्ड किया गया। गुरदासपुर में 39.0°C, बठिंडा में 44.8°C, फरीदकोट में 43.0°C, फिरोजपुर में 42.3°C और होशियारपुर में 40.9°C तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है और लोगों से अनावश्यक रूप से धूप में न निकलने की अपील की है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी। तापमान 27 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 27 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular