Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशपंजाब में उपराष्ट्रपति के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: विजिबिलिटी कम होने...

पंजाब में उपराष्ट्रपति के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: विजिबिलिटी कम होने के कारण 1 घंटा आसमान में घूमता रहा विमान, अमृतसर में लैंड करवाया – Amritsar News


उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत करते हुए अमृतसर DC साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

पंजाब में धुंध के कारण कम विजिबिलिटी होने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की फ्लाइट लुधियाना में लैंड नहीं हो पाई। उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे तक आसमान में उड़ती रही। इसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

.

मंगलवार को उपराष्ट्रपति को लुधियाना में स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में पहुंचना था। जहां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे, लेकिन उपराष्ट्रपति का विमान लुधियाना में लैंड नहीं हो पाया। ऐसे में उनके विमान को अमृतसर में लैंड करवाने का फैसला लिया।

एयरपोर्ट पर उतरने से पहले इसकी सूचना अमृतसर DC ऑफिस को दी गई। जिसके बाद DC अमृतसर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

VIP मूवमेंट के कारण रनवे को खाली कराया गया और उनके विमान को अमृतसर में उतारा गया। उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान यहां विमान में ईंधन भरा गया। जिसके बाद विमान फिर इंदौर के लिए रवाना हो गया।

वहीं उपराष्ट्रपति के न आने पर राज्यपाल और सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक इंटरनेशनल स्कॉलर पहुंचे थे।

PAU में आयोजित इंटरनेशनल सम्मेलन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दीप जलाते हुए।

बिट्‌टू बोले- कुदरत से छेड़छाड़ में किसान का कोई कसूर नहीं ​​​​​​ केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज मन काफी दुखी है। कुदरत से छेड़छाड़ में किसान का कोई कसूर नहीं है। बिट्टू ने कहा कि किसानों के साथ धक्का किया जा रहा है, उन पर एफआईआर दर्ज करके जुर्माना लगाने या लाठीचार्ज करने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों को बैठकर मुद्दे का हल करना चाहिए। आज जलवायु पर अलग-अलग देशों के वैज्ञानिक, डॉक्टरों सहित कई सीनियर अधिकारी व नेता PAU में इकट्ठे हुए। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहुंचना था, लेकिन पंजाब में ऐसा प्रदूषण छाया हुआ है कि उनका लुधियाना दौरा कैंसिल हो गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि CM भगवंत मान वातावरण को बचाएं।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि CM भगवंत मान वातावरण को बचाएं।

पंजाब के 5 जिलों में धुंध, येलो अलर्ट पंजाब के पांच जिलों में धुंध का असर देखने को मिला है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में ऐसी धुंध 14 नवंबर तक रह सकती है। धुंध का असर एयर रूट पर भी पड़ रहा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन अमृतसर-पुणे फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें- लुधियाना में उप राष्ट्रपति धनखड़ का दौरा रद्द,CM बोले-पंजाब जैसी उपजाऊ धरती कही नहीं, राज्यपाल ने कहा-भगवंत के चुटकलों ने समझाए असल मुद्दे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संबोधित करते हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संबोधित करते हुए।

पंजाब में इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। CM मान और राज्यपाल कटारिया कान्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें 400 से अधिक कृषि विशेषज्ञ पहुंचे। PAU के वाइस चांसल सतबीर सिंह गोसल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सम्मानित किया। CM मान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कान्फ्रेंस की शुरुआत करवाई। पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular