पंजाब में कल से हीट वेव का अलर्ट।
पंजाब में गर्मी बढ़ गई है। दिन के समय घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्य का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह औसत अधिकतम तापमान से अधिक बन
.
रात का ताममान भी बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आठ अप्रैल पश्चमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति रही है। हालांकि तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस, मध्य भाग में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस, पश्चमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।
मौसम विभाग ने इस तरह लू का अलर्ट जारी किया है

10 अप्रैल तक पंजाब के इन इलाकों में रहेगी गर्मी
पंजाब के शहरों का आज का मौसम
अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।