लॉरेंस- रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू
पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो प्रमुख गुर्गों, जशन संधू और गुरसेवक सिंह को अरेस्ट किया है। दोनों को मोहाली से दबोचा गया है। आरोपियों से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद हुए हैं।
.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शेयर की गई पोस्ट।
2023 में विदेश भागा, लगातार ठिकाने बदले
पुलिस के मुताबिक जशन संधू राजस्थान के गंगानगर में 2023 में हुए एक हत्याकांड में शामिल था। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। वह विदेश भाग गया था। इस दौरान पहले जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई पहुंच गया था। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं, कुछ समय पहले दुबई से नेपाल पहुंचा था। साथ ही पुलिस से बचने के लिए सड़क मार्ग से भारत में दाखिल हुआ था।