Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeपंजाबपंजाब में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: तापमान गिरा, 15 किमी...

पंजाब में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: तापमान गिरा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, अगले सप्ताह बारिश संभव – Amritsar News


पंजाब के शहरों में धूप खिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि आसमान साफ ​​होने और धूप

.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते पूरे सप्ताह अच्छी धूप खिली रहेगी। लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड अब कम होने लगेगी। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में पंजाब के शहरों का तापमान 30 डिग्री के आसपास या इसके पार रहेगा।

पहाड़ों से और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हवाएं पंजाब में बहते हुए।

पहाड़ों से आ रही हवाएं, अमृतसर पटियाला में 15 किलोमीटर की रफ्तार

पंजाब के शहरों में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। हिमाचल से सटे इलाकों में जहां पहाड़ों से आ रही हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं, वहीं मालवा क्षेत्र में पाकिस्तान से तेज हवाएं आ रही हैं। अमृतसर में हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा, लुधियाना में 9.5 और पटियाला में करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है।

पंजाब के शहरों में मौसम का पूर्वानुमान।

पंजाब के शहरों में मौसम का पूर्वानुमान।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular