पंजाब रेजिमेंटल सेंटर की ओर से डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में भर्ती के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 1 जुलाई 2025 को रामगढ़ कैंट, झारखंड में आयोजित होगी।
.
यह भर्ती पंजाब रेजिमेंट और प्रादेशिक सेना (टीए) के पूर्व सैनिकों के लिए होगी, जिसमें 102 टीए, 150 टीए और 156 टीए यूनिट के पूर्व सैनिक सिपाही (जनरल ड्यूटी) और सिपाही (क्लर्क स्टाफ ड्यूटी) के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए पात्रता की शर्तें
- मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी अनिवार्य है।
- चरित्र रिपोर्ट बहुत अच्छा या श्रेष्ठ होनी चाहिए।
- आयु सीमा
- जनरल ड्यूटी के लिए अधिकतम 46 वर्ष
- क्लर्क स्टाफ ड्यूटी के लिए अधिकतम 48 वर्ष
- पूर्व सेवा से सेवामुक्ति और पुनः नामांकन के बीच का अंतर जनरल ड्यूटी के लिए अधिकतम 2 वर्ष क्लर्क स्टाफ ड्यूटी के लिए अधिकतम 5 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास यदि 10वीं से कम हैं, तो आर्मी-3 क्लास सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन आवश्यक
- सेवा के अंतिम तीन वर्षों में कोई रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए और पूरी सेवा अवधि में अधिकतम दो रेड इंक एंट्री की ही अनुमति है।
इसके अलावा, आवेदकों को भर्ती रैली के दौरान PPT टेस्ट (फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट) पास करना होगा।