Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब सरकार की आज भी कैबिनेट मीटिंग: छोटे व्यापारियों को लेकर...

पंजाब सरकार की आज भी कैबिनेट मीटिंग: छोटे व्यापारियों को लेकर होगा फैसला, 12 बजे सीएम रिहायश पर जुटेंगे नेता – Chandigarh News



पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आज कैबिनेट मीटिंग।

पंजाब सरकार की आज लगातार तीसरे दिन चार जून को कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग में आज सरकार छोटे व्यापारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। उन्हें किसी तरह के टैक्स भरने आदि में छूट मिल सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से तैयारी की गई है

.

। इससे पहले, पहले दो दिन हुई कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए जहां लैंड पूलिंग पॉलिसी की घोषणा हुई थी, वहीं, तीन जून को 4800 के करीब एससी परिवारों के 6800 करोड़ के कर्ज माफ किए गए थे। सीएम भगवंत मान ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी थी।

लुधियाना चुनाव पर भी रहेगा फोकस जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम की रिहायश पर होगी। इसमें सारे मंत्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। सरकार इस मीटिंग के बहाने लुधियाना चुनाव को लेकर भी स्ट्रेटजी बना रही है। 19 जून को लुधियाना वेस्ट चुनाव है। यह चुनाव सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इसके बाद सरकार को सीधे 2027 विधानसभा चुनाव में जाना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular