Tuesday, April 29, 2025
Tuesday, April 29, 2025
Homeपंजाबपंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म: 6 शहरों का तापमान...

पंजाब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक गर्म: 6 शहरों का तापमान 40 पार; दो दिन हीट-वेव का अलर्ट, 1 मई से बारिश देगी राहत – Amritsar News


आज राज्य में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

पंजाब में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में भले ही बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हो, लेकिन तापमान सामान्य से अब भी 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

.

मुख्य शहरों का तापमान (28 अप्रैल 2025):

  • अमृतसर – 40.9°C
  • पटियाला – 40.3°C
  • पठानकोट – 40.0°C
  • फरीदकोट – 41.0°C
  • गुरदासपुर – 40.0°C
  • बठिंडा (एयरपोर्ट) – 43.9°C

पंजाब में लू व बारिश को लेकर जारी अलर्ट।

दो दिन लू, दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्तर की मौसम चेतावनियां जारी की हैं:

  • 29 अप्रैल: फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में हीट वेव का येलो अलर्ट है।
  • 30 अप्रैल: उक्त शहरों में लू चलने की संभावनाएं 30 अप्रैल को जताई गई हैं।
  • 1 मई: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश व तेज हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी है। इनके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोगा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावनाएं हैं।
  • 2 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, बठिंडा और मानसा में बारिश, आंधी और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावनाएं हैं।
पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान।

पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान।

आज जानें कैसा रहेगा मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular