पंजाब में जालंधर के ओलिंपियन मनदीप सिंह और हरियाणा में हिसार की ओलिंपियन खिलाड़ी उदिता कौर 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। (फाइल फोटो)
पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और ओलिंपियन मनदीप सिंह जल्द हरियाणा हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया है।
.
जिसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों एथलीटों 21 मार्च (शुक्रवार) को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं।
ओलिंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने की थी। दोनों ओलिंपिक टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
शादी के कार्ड में दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ
अब पढ़े कौन है हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह
ओलिंपियन मनदीप सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर में मिट्ठापुर एरिया में 25 जनवरी 1995 में हुआ था। मंदीप सिंह शुरू से ही हॉकी में अपनी रुची रखते थे। मनदीप सिंह जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी।
मनदीप सिंह ने भारत को कई बड़े मैच जितवाएं हैं। मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह।
कौन का महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी उदिता कौर
हरियाणा के हिसार में स्थित गांव नंगल से संबंध रखने वाली उदिता कौर दुहान का जन्म 14 जनवरी 1998 में हुआ था। अभी उनकी उम्र 27 साल है। वह हरियाणा हॉकी टीम का हिस्सा रहने वाले अब अब वह भारत को इंटरनेशनल स्तर पर पेश करतीं हैं। उदिता कौर दुहना भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं।
उदिता काफी उतार चढ़ाव के बाद यहां तक पहुंचीं है। हालांकि उन्होंने अपना ध्यान कभी खेल से नहीं भटकाया। हॉकी से पहले काफी देर तक उदिता ने हैडबॉल भी खेला है। उनके खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल बॉल से ही हुई थी। मगर फिर उन्होंने हॉकी में अपना हाथ आजमाया।
साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरुआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही भारत को 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर लाने में उदिता का बड़ा हाथ था। 2024 में वह महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं थीं।

भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी उदिता।