Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeपंजाबपंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर कांग्रेस का हिमाचल को समर्थन: जालंधर से...

पंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर कांग्रेस का हिमाचल को समर्थन: जालंधर से विधायक परगट बोले-पंजाब के साथ धक्का हुआ, इसमें HP सरकार का स्टैंड सही – Jalandhar News



जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह।

भाखड़ा नहर से पानी के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सरकार के बीच रहे विवाद में हिमाचल की एंट्री पर मुद्दा और तूल पकड़ रहा है। तीनों राज्यों में अलग अलग सरकारें हैं और तीनों ने अपना अपना अलग अलग तर्क दिया है। इसे लेकर जालंधर कैंट हलके से विधायक और भारतीय हॉ

.

विधायक बोले- राजस्थान और हरियाणा रिपेरियन नहीं

विधायक परगट सिंह बोले- हिमाचल यह नहीं कह सकता कि यह सिर्फ उनका अधिकार है, पंजाब का भी है। हालांकि, मैं मानता हूं कि राजस्थान और हरियाणा रिपेरियन नहीं हैं और उन्हें कोई इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन पंजाब के साथ यह अन्याय हुआ है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 की धारा 78, 79, 80 के अनुसार इसकी वजह से पंजाब को नुकसान उठाना पड़ा और पंजाब का पानी राजस्थान और हरियाणा में चला गया।

हिमाचल जो कह रहा है वह सही है, राजस्थान और हरियाणा के साथ तो उनकी समस्या हो सकती है, लेकिन पंजाब के साथ इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। हिमाचल सरकार द्वारा जो स्टैंड रखा गया है, वह बिल्कुल सही है। मगर पंजाब के साथ सरकार धक्का कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular