Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमहाराष्ट्रपंजाब CM मान मुंबई पहुंचे: सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार...

पंजाब CM मान मुंबई पहुंचे: सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत हुए नतमस्तक, कल कारोबारियों व फिल्मी हस्तियों से करेंगे मीटिंग – Punjab News


पंजाब सीएम आज परिवार समेत हजूर साहिब में नतमस्तक हुए हैं।

पंजाब CM भगवंत मान आज मंगलवार दाेपहर नांदेड़ पहुंचे। जहां पर वह सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक हुए। उनके साथ पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, बेटी नियामत कौर व अन्य परिवारिक मेंबर भी मौजूद रहे। इस मौके उन्हें वहां पर सम्मानित किया गया है। सीएम न

.

इस मौके जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए दुआ करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी सलामती के लिए माथा टेका है। उनका कहा कि हमारे नेता बेकसूर है। बेवजह से उन्हें जेल में डाला है। सबूतों के अभाव में मनीष ससोदिया और संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं।

सचखंड श्री हजूर साहिब

सिख धर्म के 5 तख्तों में शामिल

हजूर साहिब को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अचल नगर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है। यहां पर स्थित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी दिन इसी स्थान पर बिताए थे। वहीं 7 अक्तूबर 1708 में वह दिव्य ज्योति में लीन हुए थे।

सचखंड श्री हजूर साहिब में पंजाब सीएम भगवंत मान परिवार समेत नतमस्तक हुए।

सचखंड श्री हजूर साहिब में पंजाब सीएम भगवंत मान परिवार समेत नतमस्तक हुए।

हजूर साहिब के एक्ट में संशोधन का हुआ विरोध

तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अबचल नगर से जुडे़ एक्ट में कुछ समय पहले महाराष्ट्र की सरकार ने संशोधन का फैसला लिया था। जिसका पंजाब से लेकर पूरी दुनिया में विरोध हुआ था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत सभी सिख संस्थाओं ने इस पर ऐतराज जताया था। इस चीज को सीधे सिख धार्मिक स्थानों में दखल देना करार दिया था। विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसे विधानसभा में पेश करने का फैसला टाल दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular