उज्जैन | साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था निर्झर द्वारा 18 मार्च से 5 जून तक पक्षी बचाओ, प्रकृति बचाओ महाभियान-2025 चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 12000 अन्न व जलपात्र वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर ने बताया ग्रीष्मकाल में पक्षियों की जीवन रक्ष
.
अभियान प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया अभियान अंतर्गत संस्था के सदस्य व पदाधिकारी प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, प्रतिष्ठानों, शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, फुटकर व्यापारियों व अन्य शहरों से आने वाले पर्यटकों को उपहार स्वरूप अन्न व जलपात्रों का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्राप्तकर्ताओं को पक्षी प्रेमी खग, सखा, जटायु, बर्ड स्टार जैसे अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा।