जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक शराबी पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पत्नी शोभा देवी की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गुरुवार की शाम सिकंदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारा पति मुरारी रविदास मृतका
.
गिरफ्तार पति की पहचान मोहम्मदपुर निवासी मुरारी रविदास उसकी मां चंपा देवी और पिता के रूप में की गई है। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतका की मां ब्रह्मा देवी के द्वारा सिकंदरा थाने में अपने दामाद और सास,ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि 2022 में शोभा देवी ने मुरारी के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद उसके पति प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित कर रहा था। 27 मई को फंदे से झूलता उसका शव उसके ससुराल से बरामद किया गया था।
तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी
सिकंदरा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि शोभा देवी हत्याकांड मामले में उसके पति सास ससुर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।