Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढपत्नी को गला दबाकर मार डाला: गरियाबंद में महिला नगर सैनिक...

पत्नी को गला दबाकर मार डाला: गरियाबंद में महिला नगर सैनिक पद पर कार्यरत थी, चरित्र शंका पर वारदात; खुद सरेंडर करने पहुंचा – Gariaband News


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति सोहन साहू पत्नी ओमिका ध्रुव (32) को राचरडेरा जंगल ले गया जहां विवाद के बाद गला दबाकर उसे मार डाला।

.

मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। मृतका कस्तूरबा हॉस्टल में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत थी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पाण्डुका थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

सूचना के बाद जांच के लिए घटना स्थल पर पुलिस पहुंची

विवाद के बाद दबाया गला

पिछले एक सप्ताह से ओमिका अपनी मां के घर में रह रही थी। होस्टल ड्यूटी के बाद छुट्टी में आई थी। आज वह पति के साथ बाइक से ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थी। गांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान सोहन ने ओमिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गरियाबंद के राचरडेरा जंगल में पत्नी मृत मिली

गरियाबंद के राचरडेरा जंगल में पत्नी मृत मिली

गले पर नाखून के निशान

थाना प्रभारी जयप्रकाश साहू फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के गले पर नाखून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया कि चरित्र संदेह को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular