ललितपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ललितपुर में होलिका दहन की परंपरा शुक्रवार सुबह तक जारी रही। शहर के रैदासपुरा मोहल्ले में एक विशेष परंपरा का निर्वहन किया गया। यहां होलिका दहन की रस्म शहर के लंबरदार द्वारा ही संपन्न की जाती है।मोहल्लेवासी पहले मोहल्ले के बीच खाली स्थान पर होली की सामग्री एकत्र करते हैं।
विधि-विधान से हुई होली की पूजा
इसके बाद सभी लोग ढोल-नगाड़ों के साथ लंबरदार के घर जाते हैं। वहां से उन्हें होलिका स्थल तक लेकर आते हैं। इस वर्ष शहर के लंबरदार राहुल चौबे ने शुक्रवार की रात विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन किया। जिले भर में 850 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया।