Thursday, May 1, 2025
Thursday, May 1, 2025
Homeमध्य प्रदेशपरशुराम जयंती महोत्सव में बच्चों का टैलेंट शो: राम-कृष्ण और शिव...

परशुराम जयंती महोत्सव में बच्चों का टैलेंट शो: राम-कृष्ण और शिव बने बच्चों ने दी प्रस्तुति, चित्रकला में दिखाई प्रतिभा – Harda News


हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा आयोजित परशुराम जयंती महोत्सव के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार को दोपहर 4 बजे से टैलेंट शो, चित्रकला प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

.

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राम, कृष्ण, शंकर और लव-कुश जैसे पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में प्रस्तुति दी।

समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा, संयोजक नितेश बादर और संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला मौजूद रहे। युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर और प्रभारी संदीप स्वामी भी उपस्थित थे। महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन अश्लेषा शुक्ला ने किया, जबकि प्रतिवेदन सचिव अदिति गुरु ने प्रस्तुत किया।

अस्पताल में मरीजों की सेवा और फल वितरण किया जाएगा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवा संगठन प्रभारी संदीप स्वामी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से अस्पताल में मरीजों की सेवा और फल वितरण किया जाएगा। महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि दोपहर 3 बजे से महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने सभी महिलाओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

देखें तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular