Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपर्यटन मंत्री बोले- योगी सरकार में कानून का राज: फर्रूखाबाद में...

पर्यटन मंत्री बोले- योगी सरकार में कानून का राज: फर्रूखाबाद में कहा- अपराधी या तो जेल में या प्रदेश से बाहर, गिनाई उपलब्धियां – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर फर्रूखाबाद पहुंचे थे पर्यवटन मंत्र।

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने बुधवार को फर्रूखाबाद जिले का दौरा किया। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना पहली प्राथमिकता थी। इस दिशा में सरकार को सफलता मिली है।

देखें 4 तस्वीरें…

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर चले गए हैं। माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्थापित कानून व्यवस्था की चर्चा विदेशों में भी होती है।

जयवीर सिंह ने कहा कि 2023 तक प्रदेश की छवि में बड़ा बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वित हो रही हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का नंबर एक राज्य बन गया है।

सवैधानिक व्यवस्थाओं से चल रहा देश

प्रभारी मंत्री ने कहा देश सवैधानिक व्यवस्थाओ से चल रहा है। सविधान के तहत देश चल रहा है। बहुत सारे ऐसे मामले है लोकहित व जनहित के जिन पर विकास होना चाहिए। उन योजनाओं पर न्यायालय के स्टे व रुकावट के चलते कुछ निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। ओवैशी के बयान पर कहा मुस्लिम तुष्टिकरण बहुत हो गया अब होने वाला नहीं है। सनातन धर्म चलेगा देश उसी से आगे बढ़ेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular