Thursday, May 22, 2025
Thursday, May 22, 2025
Homeहरियाणापलवल में किसान को मारी गोली: 7 लोगों ने खेत में...

पलवल में किसान को मारी गोली: 7 लोगों ने खेत में घेरा, देसी कट्टे से फायरिंग, पुरानी रंजिश में हमला – Palwal News



हरियाणा के पलवल जिले के होडल के रोहता पट्टी में एक किसान पर खेत में देसी कट्टे से हमला करने का मामला सामने आया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना एक मई की रात करीब दस बजे

.

पहले लाठियों से किया हमला

जानकारी के अनुसार पीड़ित मंगल खेत में बैठा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी कल्लू, महेश, नीरज, सुनील, श्याम, खिल्लू और अनिल ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला किया। जब मंगल भागने लगा, तो उस पर देसी कट्टे से गोली चला दी। बचाव में उसने हाथ ऊपर किया और गोली हाथ में लग गई। मंगल ने घटना की जानकारी अपने भाई देवेंद्र को दी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

इसके बाद उसका भाई, चाचा लच्छी, वीर सिंह, राजू, सुनील, हर्षिद और माता-पिता मौके पर पहुंचे। घायल मंगल को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होडल थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular