Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeहरियाणापलवल में केंटर की टक्कर से धू-धूकर जली ईको वैन: होली...

पलवल में केंटर की टक्कर से धू-धूकर जली ईको वैन: होली मनाने घर जा रहे 19 व्यक्ति घायल; इनमें बच्चे-महिलाएं भी, एक झुलसा – Palwal News


पलवल में हुए हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत 19 घायल हुए हैं। एक वैन में लगी आग में झुलस गया।

हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर होली के मौके पर एक बड़ा हादसा हुआ। मिंडकोला के पास ईको वैन को एक कैंटर ने साइड मार दी। इसमें ईको को आग लग गई। इसमें सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में दाखिल क

.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 11 बजे हथीन थाना क्षेत्र के मिंडकोला गांव के पास पलवल में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हुई। महेंद्रगढ़ से कुछ मजदूर परिवार होली के पर्व पर ईको वैन में यूपी के अमरोहा जा रहे थे। कैंटर ने ईको को साइड से टक्कर मारी और उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। टक्कर के बाद ईको में आग लग गई। कैंटर से भी धुआं निकलने लगा। कैंटर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पलवल में केंटर की टक्कर के बाद धू-धूकर जल रही ईको वैन।

सभी यूपी के अमरोहा जिले के बहादरपुर मिस्सर गांव के रहने वाले हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दिनेश, ममता, नीतू, पूजा, रामरती, यादराम, परविंद्र, शीला, नितिन, मोहित, रविंद्र, राम किशोर, राजबाला, संतोष, अनुज, सुखराम, मंगिया, मनोज, ताराचंद और मोनिका शामिल हैं।

हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घायल राम किशोर ने बताया कि वे पिछले 2-3 साल से महेंद्रगढ़ के बिहाली गांव में मजदूरी करते हैं। होली के मौके पर वे अपने गांव जा रहे थे।

घायलों में दिनेश की हालत नाजुक बनी हुई है, क्योंकि दिनेश आग से बुरी तरह झुलस गया था। राहगीरों की मद्द से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल राम किशोर के बयान पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।फोटो कैप्शन:-. दुर्घटना में घायल हुए महिला, पुरुष व बच्चे. आग से धूं-धूं कर जलती ईको कार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular