पलवल जिले में एक महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर अपने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके साथ पति जबरन अप्राकृत
.
शादी के बाद दहेज के लिए परेशान करने लगे ससुराल वाले महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, जिला पलवल के एक गांव निवासी विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गुरुग्राम के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल वाले उसका पति, देवर व सास दहेज के लिए परेशान करने लगे है। पीड़िता जब दहेज की मांग पूरी न कर पाई तो उसका पति जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है साथ ही दहेज की मांग पूरी न होने की बात को लेकर पति, देवर व सास मारपीट कर चुप करा देते हैं।
अकेली देख देवर ने किया दुष्कर्म इतना ही नहीं महिला ने बताया कि एक दिन देवर ने उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इस बारे में अपने पति व सास से शिकायत की तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट की गई। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई और इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दे दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।