रिटायर्ड कर्मचारी संघ की पलवल खंड इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की पलवल खंड इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता उप प्रधान जोगिंदर सिंह ने की। इस दौरान 9 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
.
नई इकाई में चंदीराम चंदेलिया को प्रधान, अमीर अहमद को उप प्रधान, मास्टर हरिचंद वर्मा को सचिव, भूदेव शर्मा को वित्त सचिव, जोगिंदर सिंह को प्रचार सचिव, सुभाष चंद्र चौहान को ऑडिटर, मा. लेखराज, भूपराम जेई, ओमप्रकाश सनेजा को सर्वसम्मति से सलाहकार चुना गया।
इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बीधू सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर लाखों की संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद बढ़ती उम्र के कारण बहुत सारी बीमारियां लग जाती है, जिसके लिए लंबे समय से प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार ने मांग को लागू नहीं किया।
.बैठक के बाद चुने गए पदाधिकारियों को सम्मानित करते रिटायर्ड कर्मचारी।
उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अंदर 65, 70, 75 व 80 वर्ष की आयु होने पर पेंशन के अंदर पांच-पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। जबकि, हरियाणा में इस बढ़ोतरी को लागू नहीं किया गया।
संघ के प्रधान ताराचंद ने कहा कि संघ न केवल अपनी मांगों के लिए आंदोलन करता है, बल्कि समाज के अंदर पनपने वाली अन्य कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण चलाकर जनता को जागृत करने का भी काम करता है।