Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणापलवल में वाहन की टक्कर से महिला की मौत: गैस सिलेंडर...

पलवल में वाहन की टक्कर से महिला की मौत: गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रही थी; सवारी का इंतजार करते समय हादसा – Palwal News



पलवल में होली के पर्व पर एक दुखद घटना सामने आई। नेशनल हाईवे-19 पर सवारी के इंतजार में खड़ी एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान बघोला गांव निवासी ललिता के रूप में हुई है।

.

जानकारी के अनुसार, घटना के समय ललिता अगवानपुर गांव स्थित राज गैस एजेंसी से सिलेंडर भरवाकर घर लौट रही थी। वह नेशनल हाईवे-19 पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घायल ललिता को पहले पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिटी थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि मृतका के पति हरिराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वाहन और चालक की तलाश जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular