Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeहरियाणापलवल में साथी अभियान की शुरुआत: भीख मांगने से मुक्त बच्चों...

पलवल में साथी अभियान की शुरुआत: भीख मांगने से मुक्त बच्चों की होगी मदद, सीजेएम मेनका सिंह रही शामिल – Palwal News


साथी अभियान के दौरान आपस में चर्चा करते जज, सीजेएम और अधिकारी।

पलवल जिले में जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए साथी अभियान की शुरुआत हो गई है। एडीआर केंद्र में प्राधिकरण अध्यक्ष जज प्रमोद गोयल और सचिव जज मेनका सिंह की अध्यक्षता में अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान नालसा द्वारा शुरू किया गया है।

.

विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा

सीजेएम मेनका सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत बच्चों को आधार नामांकन और कानूनी सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल इस दिशा में काम कर रहा है। कार्यक्रम में सदस्यों को अभियान की रूपरेखा और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीजेएम मेनका सिंह।

विभागों के अधिकारी रहे शामिल

समिति में विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रतिनिधि और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति उन बच्चों की मदद करेगी, जो तस्करी, बाल श्रम या भीख मांगने से मुक्त हुए हैं। साथ ही सड़कों पर रहने वाले, परित्यक्त, लावारिस और अकेले बच्चों की भी सहायता की जाएगी।

सीजेएम मेनका सिंह ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा मदद से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के तहत नियमित रूप से प्रशिक्षण और समीक्षा बैठकें भी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular