पलामू में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात मेदिनीनगर – पांकी मार्ग पर बांसडीह में डंडार कॉलेज के समीप हुआ। एक ट्रक ने पहले जाइलो में टक्कर मारा फिर भागते हुए बाइक सवारों को रौंद दिया।
.
इस घटना में जाइलो पर सवार जीजा और साला की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो युवकों की भी जान चली गई। इनके नाम युवराज सिंह पिता राजू सिंह और श्याम दयाल सिंह पिता नागेन्द्र सिंह है। दोनों ग्राम हरना के रहनेवाले थे।
हादसे में बाइक सवार दो और जाइलो सवार दो लोगों की मौत हो गई है।
जायलो सवार महिला की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक जाइलो में छह लोग बैठे थे। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जाइलो सवार मरने वालों में पांकी थाना क्षेत्र के दीदरा गांव निवासी गोकुल यादव का बेटा कर्मदयाल दयाल यादव (33) और रतनपुर के रहने वाले नंदलाल यादव का पुत्र गुलाबी यादव (28) शामिल हैं। गुलाबी यादव का जीजा कर्मदयाल यादव है। गुलाबी यादव की पत्नी रांची रेफर है। जाइलो में सवार अन्य तीन को मामूली चोट आई है।

परिजनों को हादसे की जानकारी सोशल मीडिया से मिली।
तिलक समारोह में होने जा रहे थे शामिल
सभी गुलाबी यादव के फुआ के घर हूरलौंग तिलक समारोह में जा रहे थे। दोनों मृतक हरियाणा में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे। शादी में शामिल होने के लिए ही पांच दिन पहले गांव आए थे।
विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक ने जाइलो में टक्कर मार दिया। फिर वहीं बाइक को भी चपेट में ले लिया है। एक की मौत इलाज के एमएमसीएच लाने पर हुई। जबकि तीन शव पांकी में ही पड़े हुए हैं। मृतकों का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर घर वालों ने रात में देखा तो उन्हें जानकारी हुई। टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया है।
——————————————–
इस खबर को पढ़ें…
शादी से 16 दिन पहले युवक की मौत:दोस्त संग कार्ड बांटने निकला था, सड़क हादसे में गई जान; 21 मई को निकलनी थी बारात

16 दिन बाद घर से बारात निकलना था। घर के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे थे। जिस युवक की शादी होनी थी उसके मौत की खबर सोमवार की रात घर पहुंची तो खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। युवक अपनी शादी का कार्ड बांटने गया था।
मेदिनीनगर -औरंगाबाद एनएच 98 पर पिपरा थाना क्षेत्र में विजय तारा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारकर फरार हो गया। जिसमें अविनाश कुमार (26) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…