मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से देश में आक्रोश।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से पूरे देश में आक्रोश है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दे कि देर शाम को सैकड़ों लोगों ने नगर में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला दहन किया।

रैली में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष,सदर विधायक भूपेश चौबे और विनय श्रीवास्तव समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जुलूस रामलीला ग्राउंड से शुरू हुआ।और स्वर्ण जयंती चौक पर आकर आतंकवाद का पुतला दहन के साथ समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।