Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeराज्य-शहरपहलगाम हमले पर धीरेंद्र शास्त्री ने दुख व्यक्त किया: कहा- हिंदुस्तान...

पहलगाम हमले पर धीरेंद्र शास्त्री ने दुख व्यक्त किया: कहा- हिंदुस्तान में हिंदू होना खतरनाक, एकजुट होकर शक्ति बढ़ाने की जरूरत – khajuraho News



बागेश्वर धाम पर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू होना ही घातक हो जाए, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है।

.

महाराज ने कहा कि आतंकियों ने पीड़ितों से न जाति पूछी, न भाषा। उन्होंने सिर्फ यह पूछा कि क्या वे हिंदू हैं और फिर गोली मार दी। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई। किसी का भाई, किसी का पिता और किसी का पूरा संसार उजड़ गया।

अब हमें अपनी शक्ति बढ़ानी होगी

उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि यह घटना हिंदुओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बागेश्वर धाम के महाराज ने कहा कि अब हमें अपनी शक्ति बढ़ानी होगी। साथ ही शस्त्र और शास्त्र दोनों का संरक्षण करना होगा।

उन्होंने बालाजी हनुमान जी से पीड़ित परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की। महाराज ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा। उन्होंने हिंदुओं से जागने का आह्वान करते हुए कहा कि अब नहीं जागेंगे तो कभी नहीं जागेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular