Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबपांच तख्तों की यात्रा कर अमृतसर लौटे मंगल सिंह: 63 दिन...

पांच तख्तों की यात्रा कर अमृतसर लौटे मंगल सिंह: 63 दिन में साइकिल से पूरे किए 5000 किमी, पंजाब सरकार से सेवानिवृत्त – Amritsar News


रेड क्रॉस अमृतसर और जिला प्रशासन की ओर से सरदार मंगल सिंह हुंदल का स्वागत करते एसडीएम खुशप्रीत सिंह और अन्य अधिकारी।

अमृतसर के मंगल सिंह हुंदल ने 5 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा 63 दिनों में पूरी की। पंजाब सरकार में उच्च पद से सेवानिवृत्त 66 वर्षीय मंगल सिंह 16 अप्रैल को अमृतसर से निकले थे और 17 जून को जिले में वापस लौटे हैं।

.

उन्होंने अपनी यात्रा श्री अमृतसर साहिब से शुरू की। फिर तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी पहुंचे। वहां से राजस्थान और गुजरात होते हुए मुंबई गए। इसके बाद तख्त श्री अबिचल नगर नादेड़, हजूर साहिब में माथा टेका।

अंत में श्री अमृतसर साहिब लौटे

यात्रा के अगले पड़ाव में वे तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान पर दर्शन किए। फिर पांवटा साहिब होते हुए तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब गए। अंत में वे श्री अमृतसर साहिब लौट आए।

5 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर लौटे मंगल सिंह हुंदल।

शहर में पहुंचने पर किया स्वागत

17 जून को अमृतसर पहुंचने पर शहर के साइकल सवारों और अन्य संगठनों ने उनका स्वागत किया। टर्बिनाटर ग्रुप अमृतसर के साइकल सवार सुखविंदर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। मंगल सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने इस यात्रा की सफलता के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सिख संस्थाओं और श्रद्धालुओं का विशेष धन्यवाद किया। स्वागत समारोह में सेवानिवृत्त अतिरिक्त उपायुक्त तजिंदरपाल सिंह संधू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular