- Hindi News
- National
- Fake News Spread About Rafale Being Shot Down; Video Turns Out To Be A Year Old
कश्मीर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह तस्वीर 3 दिसंबर 2024 की राजस्थान में भारतीय वायुसेना का विमान हादसा के है। बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के राफेल को मार गिराया है। इसके साथ उसने एक फोटो भी शेयर की है। लेकिन वह फोटो 9 महीने पुरानी है।
दरअसल , राजस्थान में 3 दिसंबर 2024 में इंडियन एयरफोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसी हादसे की तस्वीर शेयर करके पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने राफेल को मार गिराया है। जबकि उसका यह दावा पूरी तरह से गलत है।
इसके अलावा 21 मई 2021 को पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें एक पायलट की मौत भी हो गई थी। इन्हीं दोनों जगहों में दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 की तस्वीर वायरल करके पाकिस्तान कह रहा है कि उसने राफेल को मार गिराया है। जबकि उसका यह दावा पूरी तरह से गलत है।
इसके साथ उसने दावा किया है कि भटिंडा, अखनूर और जम्मू में जेट गिराने का दावा किया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने पुराने विमान क्रैश की वीडियो को राफेल बताकर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

पंजाब के मोगा जिले में दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 लड़ाकू विमान की तस्वीर।
खबर अपडेट की जा रही है…