Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडपाकुड़ में पहली बार ख्रीस्त राजा शांति यात्रा: सैकड़ों लोगों ने...

पाकुड़ में पहली बार ख्रीस्त राजा शांति यात्रा: सैकड़ों लोगों ने खजूर की डालियां लेकर दिया शांति का संदेश – Pakur News



इस यात्रा में करीब सैकड़ों क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

पाकुड़ शहर में यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम की ओर से पहली बार ख्रीस्त राजा शांति सभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में करीब सैकड़ों क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

.

यात्रा में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी कई झांकियां प्रस्तुत की गईं

यात्रा की शुरुआत जिदातों मिशन स्कूल मैदान से हुई। श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर शांति का संदेश दिया। यात्रा में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी कई झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

शोभायात्रा रेलवे फाटक, खुदीराम बोस चौक, गांधी चौक होते हुए धनुष पूजा मैदान पर समाप्त हुई। यहां धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म गुरुओं के साथ-साथ अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और सिविल एसडीओ साइमन मरांडी का स्वागत किया गया।

बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात रही

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीपीओ डीएन आजाद, नगर थाना प्रभारी प्रयागराज समेत बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात रही।

रेवरेंड रोशन हांसदा ने बताया कि जेरूसलम में प्रभु यीशु का स्वागत खजूर की डालियों से किया गया था। उसी की याद में पाम संडे और ख्रीस्त राजा पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे और ईस्टर की शुरुआत पाम संडे से होती है। इस पर्व के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular