पाकुड़ जिले के अमरपारा थाना क्षेत्र में एक 51 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
.
पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला का मुंह कपड़े से बांधा और उसे धमकाया। फिर उसे पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दो आरोपियों का चेहरा ढंका होने के कारण नहीं पहचान सकी
पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान गांव के सुनील हांसदा के रूप में की है। अन्य दो आरोपियों का चेहरा ढंका होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता दी जाएगी। घटना 24 मई की रात की है। गांव में मामले पर विचार किए जाने के कारण शिकायत दर्ज करने में देरी हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।