Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeहरियाणापानीपत में किशोरी को भगा ले गया युवक: बहला-फुसला कर शादी...

पानीपत में किशोरी को भगा ले गया युवक: बहला-फुसला कर शादी की नीयत से उठाया कदम; अचानक घर से हुई नाबालिग गायब – Panipat News



हरियाणा के पानीपत शहर के बलजीत नगर में एक 17 साल की किशोरी को एक युवक भगा ले गया। युवक ने किशोरी को शादी की नीयत से घर से भगाया है। जब परिजन लापता बेटी को तलाश रहे थे, उन्हें उस दौरान इन बातों का पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुल

.

घर के आस-पास घूमता रहता था आरोपी युवक चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। हाल में वह बलजीत नगर में रहती है। वह तीन बच्चों की मां है। जिनमें सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। वह 9 अप्रैल को दिन में घर से अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक न दिखाई देने पर उसकी तलाश शुरू की गई। पड़ोसियों से पूछा, रिश्तेदारों से बात की गई व आस-पास की सभी जगहों पर देखा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई भेद नहीं लगा। परिजनों को तलाशी के दौरान पता लगा कि उनकी बेटी को अभिषेक नाम का लड़का बहला-फुसला कर भगा ले गया है। अभिषेक अक्सर घर के आस-पास घूमता रहता था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular