Wednesday, April 2, 2025
Wednesday, April 2, 2025
Homeहरियाणापानीपत में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल: रिफ्लेक्टर नहीं होने...

पानीपत में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल: रिफ्लेक्टर नहीं होने से हादसा, एक युवक की हालत गंभीर, PGI रोहतक रेफर – Matlouda News



पानीपत में सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराने से हादसा हो गया। घायल ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश में जुट गई है।

.

जानकारी के अनुसार गांव बुआना लाखु का रहना वाला धर्मवीर उर्फ सोलू जवाहरा स्थित फैक्ट्री से रात 8 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। शाहपुर बस अड्डे पर उसके गांव का ही सुरेश कुमार मिल गया, जिसे उसने अपनी बाइक पर बिठा लिया।

ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा था

रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी की तेज लाइट के कारण दोनों को आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। इस दौरान उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने पहुंचाया पीजीआई खानपुर

राहगीरों की मदद से दोनों को पीजीआई खानपुर पहुंचाया गया। सुरेश कुमार की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। धर्मवीर ने ट्रैक्टर-ट्राली का नंबर HR 42 G 2595 नोट कर लिया था। पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular