Sunday, April 27, 2025
Sunday, April 27, 2025
Homeहरियाणापानीपत में बाइक ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर: घर...

पानीपत में बाइक ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर: घर लौट रहे अधेड़ नीचे गिरा; सिर की नस फटी, 6 दिन इलाज के बाद मौत – Panipat News


हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली कस्बे में एक बाइक चालक ने पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ नीचे गिर कर घायल हो गया। 6 दिन तक वह एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुल

.

नीचे गिरने पर दिमाग की फटी नस

जानकारी देते हुए गांव सिवाह के रहने वाले सवीरा ने बताया कि मृतक आदरीश(56) उसका समधी था। वह बापौली का रहने वाला था। वह 8 बच्चों का पिता था। जिसमें 6 बेटे व दो बेटियां है। वह दिहाड़ी-मजूदरी का काम करता था। करीब 6 दिन पहले वह समालखा के खेतों में काम के लिए आया था। यहां से दो घंटे काम के बाद वह वापस घर लौट रहा था।

बापौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब वह बापौली के नजदीक पहुंचा, तो वहां पीछे से उसकी बाइक को किसी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और उसका सिर सड़क पर जा लगा और उसकी सिर की नस फट गई। उक्त दिन से वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था। जहां इलाज के दौरान 27 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular