दोनों कर्मचारियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया (प्रतीकात्मक फोटो)।
हरियाणा के पानीपत शहर के मॉडल टाउन स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों पर 8 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो कर्मचारियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों को वहां से सिविल अस्पत
.
रात को अचानक पहुंचे थे बदमाश, फिर किया हमला मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह गोहाना सोनीपत का रहने वाला है। उसने मॉडल टाउन में ब्लिंकिट कंपनी के नाम से स्टोर बनाया हुआ है। उसके स्टोर पर कंपनी की तरफ से करीब 15-20 युवक डिलीवरी का काम करते है। भीतर स्टोर में भी करीब 8-10 लड़के काम करते है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्टोर पर भारत निवासी कुलदीप नगर पीकर का काम करता है। यहीं पर कपिल निवासी सतकरतार कॉलोनी डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। 10 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे सरवेश नाम का व्यक्ति अपने साथ करीब 7 लड़कों को लेकर स्टोर के बाहर आया। सभी युवक लाठी-डंडों, गंडासियों से लैस थे। उन्होंने वहां आते ही कपिल, भारत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जमकर हंगामा मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।