मृतक भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना की फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायर किया।
.
घटना में ये दोनों घायल हैं, जबकि भाजपा नेता की मौत हो गई है। भाजपा नेता रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले थे। वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। आरोपियों की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…