Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeहरियाणापानीपत में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हड़ताल स्थगित: भारत-पाक के बीच...

पानीपत में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हड़ताल स्थगित: भारत-पाक के बीच तनाव के चलते लिया फैसला, पहलगाम हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि – Matlouda News


इसराना के किसान भवन में बैठक करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ।

पानीपत में इसराना के किसान भवन में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में पहलगाम हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। कर्मचारी संघ के प्रधान सीताराम शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन सचिव मास्टर

.

प्रधान सीताराम शर्मा ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए संघ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 20 मई को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की देशव्यापी हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

किसान भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल लोग।

रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर की चर्चा

शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संघ सरकार के साथ है। सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा दी गई किसी भी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सुभाष चंद्र, जगदीश सिंह, राजवीर सिंह, सुरेश जांगड़ा, रामनिवास कौशिक, रघुवीर नौल्था, ओमप्रकाश, रणधीर सिंह, धर्मपाल जागलान, हरिराम, राजेंद्र वर्मा और सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular