Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणापानीपत में 17 वर्षीय लड़की लापता: मां-बाप प्राइवेट कंपनी में काम...

पानीपत में 17 वर्षीय लड़की लापता: मां-बाप प्राइवेट कंपनी में काम पर गए थे; पड़ोस में जाने की कह घर से निकली – Matlouda News



माता-पिता काम पर और भाई स्कूल जाता था। लड़की घर में अकेली रहती थी।

हरियाणा के पानीपत में एक गांव से 17 वर्षीय लड़की दिन के समय अचानक गायब हो गई। परिजनों ने लड़की को इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाना मतलौड़ा में लड़की के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते

.

पानीपत के गांव खंडरा के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। उसकी पत्नी पानीपत में थर्मल के पास प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का कार्य करती है। उनके दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की, लड़का छोटा है। उसकी 17 वर्षीय लड़की अकेली घर पर रहती थी। लड़का स्कूल में चला जाता था।

उसने बताया कि बीते दिन उसकी बेटी करीब 2 बजे पड़ोस में जाने की कह कर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं आई, तो उन्होंने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की। वह कहीं नहीं मिली। हमने शाम तक बेटी का इंतजार किया लेकिन फिर भी घर नहीं पहुंची।

व्यक्ति ने बताया कि परिवार ने हर जगह, रिश्तेदारियों में बेटी का पता लगाया, लेकिन उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है कि आखिर वो गई कहां। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular