मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जो कुछ ही दिन पहले कोलकाता से गांव आया था। गांव से ममेरे भाई के साथ महाकुंभ गया था। घर लौटा तो देखा दो चाचा अमरजीत सिंह और कौशल सिंह के बीच विवा
.
विवाद किस बात को लेकर है ये बात किसी ने क्लियर नहीं किया है। अभिषेक ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो चाचा अमरजीत के बेटे मोहित ने अभिषेक को चाकू मार दिया। अभिषेक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव की है।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
एसएससी सुशील कुमार ने बताया कि युवक को उसके ही रिश्तेदारों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभिषेक अपने चाचा की पिटाई देख बीच-बचाव करने गया था, तभी उस पर हमला कर दिया।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।