Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeहरियाणापिंजौर में बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला: गंभीर रूप से...

पिंजौर में बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला: गंभीर रूप से घायल; ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी छह वर्षीय वैष्णवी – Panchkula News



हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर की हिमशिखा कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक छह वर्षीय बच्ची वैष्णवी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब वैष्णवी ट्यूशन से घर लौट रही थी।

.

पीड़ित बच्ची के पिता पवन ने जानकारी देते हुए बताया कि गली में आपस में लड़ रहे कुछ आवारा कुत्तों ने अचानक वैष्णवी पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल पिंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने के कारण उसे पंचकूला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से अपील की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल, पंचकूला में जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular