Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारपिकअप की टक्कर से आइसक्रीम बेचने वाले की मौत: औरंगाबाद में...

पिकअप की टक्कर से आइसक्रीम बेचने वाले की मौत: औरंगाबाद में गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में शादी का सामान ले जा रहे पिकअप से कुचलकर मोपेड सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना अंबा नबीनगर रोड में कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव निवासी 50 साल के गोवि

.

मृतक कुटुंबा के निशुनपुर गांव स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से आइस क्रीम लेकर बिक्री के लिए अंबा की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहा पिकअप ने बेकाबू हो गया और मोपेड में धक्का मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आनन -फानन में उसे इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

आइसक्रीम बेचकर चलाता था परिवार

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। मृतक अत्यंत ही गरीब परिवार से था। वह किसी तरह आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं। उसकी एक बेटी संजय कुमार और एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो अभी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

1 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर आवाजाही बाधित कर दिया। लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम रहा। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह व अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे> लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। मुआवजा दिलाया जाने में सहयोग करने की बात पर आक्रोशित लोग शांत हुए b सड़क जाम हटाकर आवाजाही शुरू कराया गया।

पिकअप वाहन पर लदा था शादी का सामान

जिस पिकअप से दुर्घटना हुई है, उस पर शादी का सामान लदा हुआ था। पिकअप वाहन झारखंड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलडीह गांव निवासी श्यामलाल की है। बीते रात उसकी बेटे की शादी थी।

शादी में उपहार स्वरूप मिला पलंग, सोफा, गोदरेज और अन्य सामान उस पर लोड है। स्थानीय लोगों की माने तो पिकअप चालक को झपकी आ गई थी जिसके कारण दुर्घटना हुई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular