Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeझारखंडपिकनिक में शराब पीकर किया झगड़ा, 2 की‎ हत्या: लाठी से...

पिकनिक में शराब पीकर किया झगड़ा, 2 की‎ हत्या: लाठी से पीट कर मारा, फिर गड्ढे में‎‎ गाड़ दिया, 2 दिन बाद पुलिस से शिकायत – Gumla News



चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार‎ को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की‎‎ हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी‎‎ छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर‎‎ लिया है। मृतकों में सुखदेव ‎‎मुंडा (55) और बुधराम मुंडा‎‎(22) शामिल हैं। लीगिर पाठ‎‎ निवासी ज

.

जातरी ने बताया कि शुक्रवार को सुखदेव मुंडा,‎ बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर ‎पिकनिक मनाने गए थे। वहां तीनों ने शराब पी।‎ इसी दौरान किसी बात पर कहा सुनी हुई। झगड़ा‎ बढ़ा तो छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया।‎ सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए।‎ दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दो दिन बाद बॉडी उठाया गया

घटना की ‎जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची।‎ दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ‎गुमला भेजा गया। आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार‎ कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में छोटू ने‎ बताया कि गाली देने पर उसने दोनों को मारा।‎

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फुटबॉल मैच हुआ था। इसके बाद‎ तीनों जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए। वहां पहले हल्की हाथापाई हुई। फिर‎‎ तीनों ने देर रात साथ में शराब पी। ग्रामीणों के अनुसार‎‎ इसके बाद छोटू और बुधराम ने मिलकर सुखदेव को गांव से‎‎ दूर ले जाकर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। शव को गड्ढे में‎‎ गाड़ दिया। सुखदेव के परिजन देर रात तक उसे खोजते रहे।‎‎ कुछ लोगों ने बताया कि सुखदेव को आखिरी बार बुधराम‎‎ और छोटू के साथ देखा गया था।

गुस्से में आए परिजनों ने की दूसरे की हत्या

परिजनों ने दोनों से‎‎ पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। शनिवार को‎‎ दबाव बढ़ने पर दोनों ने हत्या की बात कबूल की और शव ‎‎की जानकारी दी। शव मिलने के बाद गुस्से में आकर ‎‎परिजनों ने बुधराम और छोटू की पिटाई कर दी। प्रतिशोध में‎‎ जातरी मुंडा ने बुधराम के सिर पर लाठी मार दी। उसकी ‎‎मौके पर ही मौत हो गई।

छोटू किसी तरह जान बचाकर ‎भाग निकला। इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दो दिन बाद मिली।‎ इससे चैनपुर थाना की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस अब यह‎ जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी।

शराब के नशे में हो रही हत्याएं

चैनपुर क्षेत्र में शराब के ‎नशे में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांवों में धड़ल्ले से शराब बिक‎ रही है। युवा नशे की गिरफ्त में हैं। छोटी-छोटी बातों पर हत्या जैसी घटनाएं‎ आम हो गई हैं। एसपी हारिश बिन जमां से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि‎ आपसी विवाद के बाद प्रतिशोध में दो लोगो की हत्या हुई है। पुलिस आरोपी‎ को गिरफ्तार कर ली है। इसमें संलिप्त जो भी और दोषी पाए जाएंगे उनके‎ विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।‎



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular