गांधी सेतु पुल पर पिछले 4 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है। हाजीपुर और पटना की ओर आने वाले दोनों लेन बाधित हैं। जाम के चलते आमलोग बेहाल हैं। कई लोग जाम के चलते गाड़ी छोड़कर पैदल ही पुल पार कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी पुल पर नदारद हैं।
.
राहगीर दीपेश पाठक ने बताया कि सुबह 3 बजे बस स्टैंड बैरिया में गाड़ी पकड़ने पहुंचे। 4 बजे बस खुली गांधी सेतु पर तब से बस रेंग रही है। पिछले डेढ़ दो घंटे से तो मैं फंसा हूं। मोतिहारी जाना था। अब समय से नहीं जा पाऊंगा। जो सोच कर निकला था, वो अब जाम के चलते उल्टा हो गया। परेशानी बढ़ गई है। अभी भी क्लियर नहीं हो रहा है। कब तक इस जाम से गाड़ी निकलेगी, ये भी पता नहीं है।
वाहनों से उतरकर पैदल चल रहे लोग।
अपनी निजी गाड़ी से सीतामढ़ी जा रहे रोहन गौतम ने बताया पिछले 45 मिनट से फंसे हैं। साथ में छोटे छोटे बच्चे हैं, वो भी इस जाम के चलते इरिटेट हो रहे हैं, क्या कर सकते हैं, जैसे सब जूझ रहे हैं, वैसे जूझना पड़ रहा है।
पुल पर अधिक ट्रक का प्रेशर
पुल पर अभी सबसे अधिक बड़े वाहन में ट्रकों की संख्या अधिक है। बड़े बड़े मालवाहक ट्रक दोनों लेन में खड़े हैं। वन वे में भी दोनों लेन के बीच वाहनों के दो लेन बन गए हैं।